धर्म-अध्यात्म

जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए करें लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप

Ritisha Jaiswal
31 Dec 2021 3:53 AM GMT
जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए करें लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप
x
नया साल आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।

नया साल आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ सभी कामना करते हैं कि आने वाला नया साल अपने साथ खुशियां लेकर आए। घर-परिवार में सुख-समृद्धि आने के साथ तरक्की के रास्ते खुले। ज्योतिष व वास्तु अनुसार, नए साल की शुरूआत पूजा-पाठ करना शुभ होता है। मान्यता है कि साल के पहले दिन देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जप करने से उनकी विशेष कृपा बरसती है। चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी के मंत्रों के बारे में...

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी गायत्री मंत्र

"ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥"
मान्यता है कि लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप करने से घर व जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सभी भौतिक सुविधाएं मिलने के साथ समाज में पद व यश की प्राप्ति होती है। रोजाना इस मंत्र का जप करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के रास्ते खुलते हैं।
लक्ष्मी गायत्री मंत्र का अर्थ
इस मंत्र में ॐ का अर्थ है ईश्वर रुप माता महालक्ष्मी से लिया गया है जो सृष्टि के पालन कर्ता भगवान विष्णु की पत्नी हैं। ऐसे में हम देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हैं। देवी मां हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। हम मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए उनसे प्रार्थना करते हैं कि वो हम पर अपनी कृपा बनाए रखें।
ऋण मुक्ति पाने के लिए महालक्ष्मी मंत्र
"ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:॥"
मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से देवी-देवताओं की असीम कृपा बरसती है। माना जाता है कि रोजाना कमलगट्टे की माला से महालक्ष्मी मंत्र का जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा उनके भक्तों पर रहती है।
महालक्ष्मी मंत्र का अर्थ
इस मंत्र का जाप करके हम देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारे सभी दुख-दर्द दूर कर दें। जीवन की समस्याएं दूर करके हम पर अपनी असीम कृपा बरसाएं।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ज्येष्ठा लक्ष्मी का मंत्र
"ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठा लक्ष्मी स्वयंभुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नम:"
मान्यता है कि ज्येष्ठा लक्ष्मी का मंत्र का सवा लाख बार जप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। ऐसे में इस मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। ऐसे में व्यक्ति के जीवन धन संबंधी कोई समस्या नहीं आती है। इसके साथ ही जीवन हमेशा सुखों से भरा रहता है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story