धर्म-अध्यात्म

नियमित रूप से करें गायत्री मंत्र का जाप

Tara Tandi
8 May 2023 6:07 PM IST
नियमित रूप से करें गायत्री मंत्र का जाप
x
हर कोई अपने जीवन में सुख, सफलता और धन की इच्छा रखता है इसके लिए लोग कड़ी मेहनत और प्रयास भी करते हैं लेकिन फिर भी अगर उन्हें जीवन में परेशनियों का सामना करना पड़ता है या फिर सफलता हाथ नहीं लगती है तो ऐसे में किस्मत का साथ बेहद जरूरी हो जाता है
मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति को किस्मत का साथ मिले तो वह अपने जीवन में सभी सुखों को हासिल कर सकता है। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें रोजाना करने से व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है और उसे खूब सारा धन व सुख मिलता है तो आज हम आपको उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
रोजाना करें ये काम—
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप अपनी किस्मत का साथ पाना चाहते हैं तो ऐसे में नियमित रूप से रोज़ सुबह भगवान सूर्यदेव को विधिवत जल अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल पुष्प, कुमकुम और अक्षत मिला लें। फिर सूर्य को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से ग्रहदोष दूर होता है साथ ही भाग्य का साथ ​भी मिलने लगता है।
वही इसके अलावा अगर रोजाना सुबह स्नान ध्यान के बाद गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है साथ ही किस्मत भी चमक जाती है। हिंदू धर्म में तुलसी पूजा को महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसे में सुबह के वक्त तुलसी को जल चढ़ाएं और संध्याकाल में घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से सुख, समृद्धि व सफलता का आशीष मिलता है।
Next Story