धर्म-अध्यात्म

बुधवार के दिन पूजा में करें गौरी पुत्र गणेश मंत्र का जप

Tara Tandi
21 Feb 2024 12:08 PM GMT
बुधवार के दिन पूजा में करें गौरी पुत्र गणेश मंत्र का जप
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता है वही बुधवार का दिन गणपति की आराधना के लिए उत्तम माना गया है इस दिन भक्त भगवान गणेश की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है
लेकिन इसी के साथ ही अगर आपको बार बार कार्यों में असफलता मिल रही है या फिर अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आबुधवार के दिन पूजा में करें गौरी पुत्र गणेश मंत्र का जप

प बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें मान्यता है कि ऐसा करने से बाधाएं दूर हो जाती है और प्रभु के आशीर्वाद से सफलता हासिल होती है।
गौरी पुत्र गणेश मंत्र—
त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
गणेश गायत्री मंत्र
ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।
दूर होंगी सभी समस्याएं
गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः।
द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥
विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः।
द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्‌॥
विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत्‌ क्वचित्‌
ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।
गजानंद एकाक्षर मंत्र
ऊँ गं गणपतये नमः।
ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा।।
गणेश कुबेर मंत्र
ऊं नमो गणपत्ये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप अगर रोजाना या फिर हर बुधवार के दिन भक्ति भाव से किया जाए तो जीवन के सारे दुख और संकट दूर हो जाते हैं और श्री गणेश की कृपा पूरे परिवार पर सदा बनी रहती है।
Next Story