धर्म-अध्यात्म

फरवरी में इन 6 ग्रहों के राशियों का परिवर्तन, हो सकता है नुकसान

Triveni
31 Jan 2021 2:26 PM GMT
फरवरी में इन 6 ग्रहों के राशियों का परिवर्तन, हो सकता है नुकसान
x
इन राशियों के लिए उतार-चढ़ाव ला सकता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: इन राशियों के लिए उतार-चढ़ाव ला सकता है ग्रहों का परिवर्तन फरवरी का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने 6 ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। महीने की शुरुआत में ही यानी 4 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री करने वाले हैं और फिर शनिदेव मकर राशि उदित होंगे। इसके बाद सूर्य कुंभ में आएंगे और फिर गुरु मकर में उदित होंगे। इसके बाद महीने के अंत में मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे और फिर से बुध मकर राशि में वापस आ जाएंगे। इन ग्रहों का परिवर्तन महीने भर होता रहेगा। पहले हम आपको बता चुके हैं कि किन राशियों के लिए ग्रहों का परिवर्तन लाभदायक रहने वाला है। आज हम बताने जा रहे हैं कि किन राशियों के लिए ग्रहों का परिवर्तन उतार-चढ़ाव लेकर आना वाला है…

वृषभ राशि: उधार धन देने से बचें
6 ग्रहों का परिवर्तन आपकी राशि के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नकारात्मक विचार आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। परिवार के कार्यों को खुद से जुड़ा महसूस करने में असमर्थ हो सकते हैं, जिसकी वजह से मनमुटाव की आशंका बन रही है। इस दौरान किसी को भी उधार धन देने से बचें अन्यथा वापस आने की संभावना कम है। आपको रचनात्मक कार्य करने की कमी महसूस होगी।
कर्क राशि: बाहर के खान-पान से दूर रहें
ग्रहों का परिवर्तन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आप लव लाइफ में नई शुरुआत तो करेंगे लेकिन उसके लिए अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। स्वास्थ्य जीवन की बात करें तो आपको अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे और बाहर के खान-पान से दूर रहना होगा। प्रफेशनल क्षेत्र में अनावश्यक बहस व विवाद से दूरी बनाकर रखें। कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अभी शुभ समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
तुला राशि: हर निर्णय को सोच समझकर लें
ग्रहों का परिवर्तन आपके लिए प्रतिस्पर्धा ला सकता है। इस दौरान आपको सोच-समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। किसी काम के पूरा न होने पर क्रोध की वृद्धि होगी और अधिक मसालेदार खाना खाने से पेट खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की तरह कार्य करेंगे और शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। निवेश से जुड़े हर निर्णय को सोच समझकर लें क्योंकि ग्रहों का परिवर्तन आपके व्यवहार में कठोर परिवर्तन ला सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें क्योंकि आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
वृश्चिक राशि: यात्रा करने से परहेज करें
ग्रहों का परिवर्तन आपके लिए आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ी कर सकता है। इसलिए अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान का व्यवहार आपके लिए तनाव ला सकता है। इससे आप दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं। हर समस्या को कूटनीति के अनुसार ही हल करें। लव लाइफ के मामले में गोचर काल प्रतिकूल रहने वाला है। ध्यान रखें कि बेवजह की बातों से केवल झगड़ा हो सकता है। अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें और थका देने वाली गतिविधियों से भी दूर रहने की कोशिश करें।
धनु राशि: खर्चों व आय में तालमेल बनाएं
ग्रहों का परिवर्तन आपकी राशि के लिए प्रतिकूल प्रभाव लेकर आया है। इस दौरान रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा। निवेश के लिए सही समय नहीं है और खर्चों व आय में तालमेल बनाकर चलें। अपने काम पर फोकस रखें और ईमानदारी से पूरा काम करें। अधिकारियों द्वारा उचित सराहना न मिलने से निराशा हो सकती है। गोचर काल में पारिवारिक समस्याओं से आपको दो-चार होना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनकी हर जरूरत को पूरा करें।
मीन राशि: व्यवहार में सावधानी बरतें
ग्रहों का परिवर्तन आपकी राशि के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। इस दौरान अनुचित जोखिमों से दूर रहें और वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतें। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहें और किसी भी षड्यंत्र से दूर रहें। गलत संगत से दूर रहें और किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि में शामिल न हों। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए खर्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत है अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है।


Next Story