धर्म-अध्यात्म

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आज...इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत साथ ही होगा धन लाभ

Subhi
28 Jan 2021 2:16 AM GMT
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आज...इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत साथ ही होगा धन लाभ
x
आज यानी 28 जनवरी को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज यानी 28 जनवरी को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र ग्रह सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। आज पौष पूर्णिमा भी है। इस दिन शुभ योग भी बन रहा है। ऐसे में शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशियों को लाभ होने की पूरी संभावना बन रही है। तो आइए जानते हैं कि शुक्र राशि के परिवर्तन से किन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा।

शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ:
वृषभ- राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई शुभ परिणाम हो सकते हैं। जो लोग किसी रोग से ग्रस्त हैं उन्हें अपने पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। जातक को उसके कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए भी यह परिवर्तन शुभ साबित होगा। समस्याओं से मुक्ति मिलने के साथ-साथ लाभ और उन्नति के कई अवसर भी प्राप्त होने की उम्मीद है।
कन्या- इस राशि के जातकों को भी काफी लाभ होगा इस परिवर्तन से। इन राशि के जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी भी होगी। साथ ही प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। जीवन में आर्थिक लाभ भी प्राप्त होने की संभावना है।
तुला- इस राशि के जातकों को इस ग्रह के परिवर्तन से काफी लाभ होगा। इन जातकों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही इन्हें परिवार और दोस्तों का साथ भी हासिल होगा। नया घर या वाहन भी खरीद सकते हैं।
मकर- इन जातकों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही आपके जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।
मीन- राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी।



Next Story