धर्म-अध्यात्म

मंगल देव का परिवर्तन से इन 3 राशि वालों को कर सकता है मालामाल

Tara Tandi
5 Jun 2022 8:07 AM GMT
Change of Mars can make these 3 zodiac signs rich
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन किसी के लिए लकी रहता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि ग्रहों के साहस और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह 27 जून को अपनी स्वराशि मेष में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

मिथुन राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि से 11वें स्थान में होगा। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष इस दौरान मजबूत होगा। व्यापार में निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में आपकी वाहवाही हो सकती है। साथ ही इस समय वरिष्ठजनों और बॉस का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपके सप्तम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में भी अच्छी सफलता मिल सकती है या फिर आप साझेदारी का काम इस समय शुरू भी कर सकते हैं। जिसमें आपको लाभ हो सकता है। आप इस समय एक पन्ना धारण कर सकते हैं। जिसमें आपको लाभ हो सकता है।
कर्क राशि: मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में संचरण करेंगे। जिसे कर्म और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपकी प्रोन्नति हो सकती है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान व्यापार विस्तार के भी योग हैं। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी आपको अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं इस दौरान कारोबार में कोई बड़ी नई डील भी फाइनल हो सकती है। साथ ही व्यापार में निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है।
सिंह राशि: आपकी गोचर कुंडली से मंगल ग्रह का गोचर नवम भाव में होगा। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम बनेंगे। वहीं जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय लाभप्रद है। वहीं इस दौरान आप कारोबार के सिलसिले से किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में लाभ संकेत हैं। वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता हाथ लग सकती है। वहीं अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं समय शानदार है। इस समय आपकी आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। इस समय आप एक फिरोजा धारण कर सकते हैं।


Next Story