धर्म-अध्यात्म

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, जाने किन राशियों के लिए है शुभ

Subhi
3 Oct 2021 2:55 AM GMT
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, जाने किन राशियों के लिए है शुभ
x
भारतीय ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौहार्द, सुख और संपन्नता का ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि आपके लोगों से संबंध और मित्रता शुक्र ग्रह की स्थिति पर ही निर्भर करती है।

भारतीय ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौहार्द, सुख और संपन्नता का ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि आपके लोगों से संबंध और मित्रता शुक्र ग्रह की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र ग्रह आज 02 अक्टूबर को अपनी स्वराशि तुला से निकल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगें। वृश्चिक राशि में शुक्र ग्रह 30 अक्टूबर तक रहेगें। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिनके लिए ये राशि परिवर्तन शुभ समाचार ले कर आ रहा है....

1-वृश्चिक राशि
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में ही हो रहा है। ये राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ है। पारिवारिक और वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक, आध्यत्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा, धार्मिक यात्रा पर जाने की भी संभावना है। नौकरी और व्यापर की दृष्टि से भी शुभ संकेत हैं।
2- धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए भी ये राशि परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में संबंधों की प्रगाढ़ता तरक्की और उन्नति के द्वार खोलेगी। घर-परिवार का भी सहयोग मिलेगा। समाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।विद्यार्थियों को भी आपसी सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी।
3- मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस राशि परिवर्तन से नौकरी में तरक्की या प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। इससे आय में तो वृद्धि होगी ही साथ ही समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परिवार में विवाह के संयोग बन रहे हैं लंबे समय से रूके हुए विवाह प्रस्ताव सफल होने की संभावना है।
4- कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन बहुत अनुकूल समय का निर्माण कर रहा है। सही दिशा और आपसी सहयोग से किए जाने वाले कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा, संतान की और से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।


Next Story