धर्म-अध्यात्म

अगस्त में इन बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

Subhi
15 July 2022 9:19 AM IST
अगस्त में इन बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय
x
अगस्त महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। अगस्त में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। पहला ग्रह परिवर्तन 9 अगस्त होगा। इस दिन बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

अगस्त महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। अगस्त में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। पहला ग्रह परिवर्तन 9 अगस्त होगा। इस दिन बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। दूसरा राशि परिवर्तन 11 अगस्त को होगा। शुक्र 11 अगस्त सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

तीसरा व चौथा राशि परिवर्तन-

तीसरा राशि परिवर्तन 17 अगस्त को होगा। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। चौथा ग्रह गोचर 26 अगस्त को होगा। बुध ग्रह 26 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

इन राशियों को लाभ-

मेष- अगस्त में होने वाले राशि परिवर्तन का मेष राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। हालांकि इस दौरान आप व्यस्त भी रह सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। उच्चाधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त में होने वाले ग्रह गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।


Next Story