धर्म-अध्यात्म

Chanakya की इन बातों से आदत बदल सकती है आपकी पूरी जिंदगी

Tara Tandi
20 Feb 2025 2:28 PM IST
Chanakya की इन बातों से आदत बदल सकती है आपकी पूरी जिंदगी
x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करता है चाणक्य ने अपनी नीतियों में मनुष्य की एक ऐसी आदत के बारे में बताया है जो उसकी पूरी जिंदगी बदल कर सकती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार मनुष्य की वाणी न केवल उसके विचारों को व्यक्त करती है बल्कि उसके व्यक्तित्व और जीवन को भी आकार देती है।
व्यक्ति की बोली ही उसकी पहचान का हिस्सा होती है हम जिस तरह से बोलते हैं उससे हमारी शिक्षा का स्तर, संस्कृति और सोच दिखती है। चाणक्य की मानें तो मनुष्य अपने बातचीत से ही रिश्तों को बनाता और बनाए रखता है। लेकिन झूठ का सहारा लेने से हम दूसरों का विश्वास खो देते हैं और अपनी प्रतिष्ठा पर भी दाग लगाते हैं।
चाणक्य कहते हैं कि कड़वे शब्दों से कभी किसी का दिल नहीं जीता जा सकता है लेकिन मीठे शब्दों से हम दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं और उनके साथ मजबूत रिश्ता भी बना सकते हैं ऐसे में मनुष्य को हमेशा ही सोच समझ कर ही अपने शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि व्यक्ति के शब्द दूसरों पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं ऐसे में जब भी बोले मीठा बोलें।
Next Story