- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- चाणक्य विचार ,इन...
धर्म-अध्यात्म
चाणक्य विचार ,इन मर्दों को महिलाएं करती हैं सबसे ज़्यादा पसंद
Tara Tandi
29 July 2023 10:47 AM GMT

x
आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया हैं। इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि विश्व भर में खूब प्रसिद्ध हैं। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया हैं जिसका अनुसरण अगर कोई मनुष्य कर लेता हैं तो उसका पूरा जीवन सरल और सफल हो जाता हैं।
चाणक्य ने अपनी नीतियों द्वारा महिलाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं जिसके अनुसार पुरुषों की कुछ आदतें महिलाओं को उनकी ओर आकर्षित करती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि किन मर्दों को महिलाएं सबसे अधिक पसंद करती हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार जो पुरुष ईमानदार होते हैं उन्हें अधिक पसंद करती हैं क्योंकि ऐसे पुरुष कभी भी धोखा नहीं देते हैं। इसके अलावा जो मर्द महिलाओं को तवज्जों देते हैं और उनकी बातों को गौर से सुनते हैं उन पर भी महिलाएं जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। चाणक्य नीति कहती हैं कि महिलाएं हमेशा उन पुरुषों के साथ जीवन व्यतीत करना पसंद करती हैं जो उनकी सूरत नहीं बल्कि सीरत को देखते हैं।
महिलाएं हमेशा उन पुरुषों पर फिदा होती हैं जिनमें अहम का भाव जरा भी नहीं होता हैं ऐसे मर्दों को महिलाएं अपना बनाना चाहती हैं। चाणक्य नीति अनुसार महिलाएं हमेशा उन पुरुषों को पसंद करती हैं जो उन्हें बदलने का विचार नहीं करते हैं बल्कि वे जैसी है उन्हें वैसे ही स्वीकार कर लेते हैं। इसके अलावा जो पुरुष अपने रिश्तों को अहमीयत देते हैं और प्यार में गोपनीयता रखते हैं वे हमेशा ही प्यार में सफल माने जाते हैं।

Tara Tandi
Next Story