धर्म-अध्यात्म

चाणक्य नीति : मुश्किल वक्त में ये चीजें सदा आती हैं काम

Kunti Dhruw
16 April 2023 12:17 PM GMT
चाणक्य नीति : मुश्किल वक्त में ये चीजें सदा आती हैं काम
x
चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना जाता है। इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।
चाणक्य ने मनुष्य जीवन से जुड़े हर विषय पर नीतियों का निर्माण किया है। जिसका अनुसरण अगर कोई कर लेता है तो उसका पूरा जीवन सरल और सफल हो जाता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो व्यक्ति का साथ मुश्किल वक्त में भी देती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
चाणक्य नीति के अनुसार विद्या एक ऐसा धन है जिसे ना तो कोई चुरा सकता है और ना ही आपसे इसे कोई छीन सकता है। साथ ही मनुष्य अगर किसी बड़ी मुसीबत या संकट में है तो ऐसे में उसका ज्ञान ही उसे उस परेशानी से निकाल सकता है। चाणक्य नीति कहती है कि अच्छी संगति वाला मनुष्य बेहद ही भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति अगर किसी मुसीबत में पड़ भी जाते है। तो वो धैर्य नहीं खोते है और यही कारण है कि वह हमेशा ही शांति से अपना जीवन व्यतीत करते है।
चाणक्य नीति की मानें ता अगर मनुष्य का स्वास्थ्य अच्छा होगा। तो व हर समस्या का सामना कर सकता है। क्यों​कि स्वस्थ्य शरीर में ही तीव्र बुद्धि का वास होता है। लेकिन रोगी व्यक्ति का मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है और ऐसे लोग हमेशा ही नकारात्मकता से घिरे रहते है। धन का संचय करना बेहद जरूरी है क्योंकि मुश्किल वक्त में धन ही व्यक्ति के काम आता है और यह हर परेशानी से निकाल भी सकता है।
Next Story