- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chanakya Niti : गलत...
धर्म-अध्यात्म
Chanakya Niti : गलत रास्ते पर ले जाती हैं ये बुरी आदतें
Tara Tandi
14 Feb 2025 5:33 PM IST

x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे काम बताएं हैं जिन्हें भूलकर भी महिलाओं को नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे काम उन्हें गलत रास्ते पर ले जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम—
चाणक्य नीति अनुसार जो महिलाएं शराब पीती हैं उनके चरित्र का विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि शराब पीने के बाद किसी को भी अच्छे और बुरे का ज्ञान नहीं रह जाता है। ऐसी स्थिति में महिलाएं अपने स्तर से नीचे गिर जाती है। कभी कभी तो लोग महिलाओं की ऐसी स्थिति का गलत फायदा भी उठा लेते हैं इसलिए शराब से दूरी बना लेना ही बेहतर होगा। चाणक्य की मानें तो महिलाओं को दुष्ट पुरुषों से भी अधिक बात चीत नहीं करनी चाहिए और न ही उनसे मेल जोल बढ़ाना चाहिए। क्योंकि ऐसी स्त्रियों का चरित्र ठीक नहीं माना जाता है दुष्ट पुरुष की संगति में रहकर महिलाओं पर भी इसका बुरा असर हो सकता है।
शादी के बाद कुछ महिलाएं अपने पति को छोड़ देती हैं या फिर बिना कारण ही दूर रहती है। जो महिलाएं ऐसा करती है उनके चरित्र में दोष आने की संभावना अधिक रहती है और वे हर काम अपनी मनमर्जी का करने लगती है। इसलिए पत्नी को पति से अलग नहीं रहना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं को बिना कारण इधर उधर नहीं घूमना चाहिए। ऐसी महिलाएं सामाजिक और पारिवारिक बंधनों को नहीं मानती हैं और स्वच्छंद रहना पंसद करती है। जो कि किसी भी महिला के लिए ये ठीक नहीं है। महिलाओं को असमय व देर तक नहीं सोना चाहिए क्योंकि इससे परिवार में क्लेश होने की संभावना बनी रहती है। शादीशुदा या अविवाहित दोनो ही स्थिति में असमय और देर तक सोना ठीक नहीं होता है।
पिता के घर के बाद महिलाओं को अपने पति के घर में ही रहना चाहिए क्योंकि यही वो स्थान है जहां पत्नी के शील की रक्षा हो सकती है। किसी अन्य के घर में रहने से स्त्री के चरित्र में दोष आ स कता है या समाज उस पर आक्षेप लगा सकता है इसलिए महिलाओं को दूसरे के घर रहने की गलती नहीं करनी चाहिए।
TagsChanakya Niti गलत रास्तेबुरी आदतेंChanakya Niti wrong pathbad habitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





