धर्म-अध्यात्म

चाणक्य नीति: ऐसे लोगों को मिलती है सफलता, आप भी जान लें

Shiddhant Shriwas
6 Sept 2021 10:16 AM IST
चाणक्य नीति: ऐसे लोगों को मिलती है सफलता, आप भी जान लें
x
चाणक्य ने जीवन के कई पहलुओं से जुड़ी नीतियों का वर्णन नीति शास्त्र में किया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आचार्य चाणक्य एक महान कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद थे। चाणक्य ने जीवन के कई पहलुओं से जुड़ी नीतियों का वर्णन नीति शास्त्र में किया है। चाणक्य की नीतियों को अपनाकर लोग अपना जीवन सरल और आसान बनाते हैं। चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं।

चाणक्य नीतियां भले ही सुनने में कठोर लगती हैं, लेकिन अगर व्यक्ति ने जीवन में इन नीतियों को अपना लिया तो वह सुख से जीवन बिता सकता है। चाणक्य ने एक नीति में ऐसे लोगों का जिक्र किया है, जिन्हें हर हाल में सफलता हासिल होती है। ऐसे व्यक्ति अपनी लगन और कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। जानिए ऐसे लोगों के बारे में-
हारे हुए व्यक्ति की सलाह- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए असफलता पाने वाले व्यक्ति से भी सलाह लेनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति अपनी गलतियों और उनसे मिला सबक बताते हैं, जिससे सफलता का रास्ता होता है।
सफल लोगों की सलाह- चाणक्य का मानना है कि जिंदगी में सफलता पाने के लिए हारे हुए व्यक्ति से सलाह लेने के साथ ही सफल व्यक्ति की भी सलाह लेनी चाहिए। सफल व्यक्ति अपने अनुभव और मेहनत की कहानी से आपको मोटिवेट करता है और जीतने का उत्साह मिलता है।
खुद की समझ- चाणक्य कहते हैं कि अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है तो व्यक्ति की स्वयं की समझ भी जरूरी है। जो व्यक्ति अपने दिमाग से सोच-समझकर फैसला लेते हैं, वह सफलता प्राप्त करते हैं। व्यक्ति खुद की समझ से सामने वाले की सलाह सही या गलत का फैसला ले सकता है।
Next Story