- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- चाणक्य नीति: इन तीन...
धर्म-अध्यात्म
चाणक्य नीति: इन तीन लतों से रहे दूर, करियर में भर सकता है ऊंची उड़ान
Teja
22 May 2022 8:49 AM GMT

x
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में मनुष्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई जरूरी सुझाव दिए गए हैं। कहते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में मनुष्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई जरूरी सुझाव दिए गए हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इनकी नीतियों का अनुसरण कर लेता है उसके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाता है। चाणक्य नीति में धर्म, धन, स्त्री, करियर, दोस्तों और शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया गया है। चाणक्य नीति से मनुष्य को इस बात की समझ मिलती है कि उसे किस परिस्थिति में कैसा आचरण करना चाहिए।
चाणक्य नीति कहती है कि शिक्षा और करियर में यदि सफलता चाहिए तो हमें गलत आदतों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ये आदतें सिर्फ बाधा पैदा करती हैं। सफलता की कुंजी कहती है कि जीवन की सफलता, अच्छे गुणों में निहित है। यानि जो व्यक्ति अच्छे और श्रेष्ठ गुणों को अपनाते हैं, उनके लिए कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है। उन्हें सफलता मिलती ही मिलती है।
गीता के उपदेश में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि श्रेष्ठ गुणों को अपनाने वाला व्यक्ति सदैव प्रसन्न रहता है। ऐसे व्यक्ति को सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं। मान सम्मान भी ऐसे व्यक्ति को खूब प्राप्त होता है। इसलिए अच्छे गुणों को अपनाने पर जोर देना चाहिए।
गलत आदतें व्यक्ति को सिर्फ हानि पहुंचाती है। गलत आदतें स्वयं को तो नुकसान पहुंचाती हैं, साथ ही साथ आसपास रहने वालों पर इन गलत आदतों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शिक्षा और करियर के निर्माण में तो गलत आदतें सबसे बड़ी बाधा हैं। इसलिए इन बुरी आदतों से बचना चाहिए।
आलस है इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन
विद्वानों की मानें तो परिश्रम करने वाले व्यक्ति को आलस से दूर रहना चाहिए। आलस सफलता में बाधक है। आलस के कारण व्यक्ति अवसरों का पूर्ण लाभ नहीं उठा पाता है, और प्रतिद्वंदी आगे निकल जाते हैं। ऐसे लोगों को आगे चलकर बहुत कष्ट उठाने पड़ते हैं।
समय को कभी न करें बर्बाद
समय को खराब करना अच्छी आदत नहीं है। ये बुरी आदत है। समय का सही उपयोग करना चाहिए। समय बहुत ही कीमती होता है।शिक्षा और करियर के निर्माण की समय की उपयोगिता को समझना चाहिए और समय के महत्व को जानना चाहिए।
नशे की लत से रहें दूर
विद्वानों के अनुसार नशा आदि नहीं करना चाहिए। ये सबसे बुरी आदतों में से एक हैं। युवावस्था में गलत आदतें अधिक आकर्षित करती है। इसलिए सावधान रहना चाहिए। नशा सेहत के साथ मन और मस्तिष्क पर भी खराब प्रभाव डालता है। ये आदत शिक्षा और करियर को सबसे अधिक हानि पहुंचाती है। इसलिए किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए।

Teja
Next Story