- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chanakya Niti: माता...
धर्म-अध्यात्म
Chanakya Niti: माता पिता संतान के सामने न करें ये 5 काम, बुरा होगा परिणाम
Tara Tandi
5 March 2025 6:34 PM IST

x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़ी कई नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख को हासिल करता है चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसा काम बताए हैं जिन्हें भूलकर भी बच्चों के सामने नहीं करना चाहिए। वरना इसका बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है तो आज हम आपको इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
यहां पढ़ें आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार संतान के सामने कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि माता पिता अपने बच्चों के पहले आदर्श होते हैं वे जो भी कहते या करते हैं बच्चे उसी को सीखते हैं अगर माता पिता खुद झूठ बोलते हैं तो संतान भी इसे सामान्य मान सकती है ऐसे में माता पिता को कभी भी संतान के आगे झूठ नहीं बोलना चाहिए। चाणक्य नीति कहती है कि घर का माहौल संतान के मानसिक विकास को प्रभावित करता है ऐसे में अगर माता पिता हमेशा एक दूसरे से झगड़ते या फिर बहस करते हैं तो इसका असर संतान पर देखने को मिलता है और बच्चों के मन में असुरक्षा की भावना आ जाती है। ऐसे में गलती से भी माता पिता संतान के सामने झगड़े नहीं वरना इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।
संतान के आगे कभी भी दूसरों को निंदा या बुराई नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से वे इसे अपनी आदत में शामिल कर सकते हैं। चाणक्य अनुसार अगर माता पिता खुद अनुशासन का पालन नहीं करते हैं तो बच्चे इसका महत्व नहीं समझ सकते हैं ऐसे में संतान के सामने अनुशासनहीनता कभी नहीं करनी चाहिए। संतान के सामने कभी भी फिजूलखर्ची नहीं करनी चाहिए। वरना बच्चे धन का महत्व नहीं समझते हैं और उनकी आदत भी अधिक धन खर्च करने की हो जाती है।
TagsChanakya Nitiमाता पिता संतानसामने न करें 5 कामबुरा परिणामdo not do these 5 things in front of parents and childrenbad resultजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





