धर्म-अध्यात्म

चाणक्य नीति : कभी किसी से शेयर न करें ये बातें, पड़ेगा पछताना

jantaserishta.com
2 Nov 2023 1:49 PM GMT
चाणक्य नीति : कभी किसी से शेयर न करें ये बातें, पड़ेगा पछताना
x

ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करने से व्यक्ति को सफलता और सुख दोनों ही प्राप्त होता है। चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बताई है चाणक्य ने कुछ ऐसे राज़ बताए है जिन्हें भूलकर भी व्यक्ति को किसी के सामने नहीं खोलने चाहिए तो आज हम अपने इस लेख में इसी विषय पर चर्चा कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।

आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार भावनाओं में आकर कभी भी अपनी कमजोरी किसी को नहीं बतानी चाहिए क्योंकि ऐसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। चाणक्य कहते हैं कि आपकी कमियां पता चलने पर व्यक्ति इसका लाभ उठाकर आपको संकट में डाल सकते हैं इसके अलावा अधिकतर लोग अपने दुख को साथी या मित्र के साथ शेयर करते हैं लेकिन चाणक्य नीति अनुसार ऐसा करना गलत है।

अगर हम अपने दुखों को किसी के साथ साझा कर देते हैं तो व्यक्ति इसका मजाक बना सकते है। ऐसे में समस्या का समाधान करें। पति को कभी भी अपनी पत्नी की बुराई या फिर नेगटिव बातों को सबके सामने नहीं उजागर करना चाहिए। ऐसा करने से पत्नी का मजाक बन सकता है जो कि भविष्य में उनकी परेशानी का कारण भी हो सकता है।

अधिकतर लोग क्रोध में आकर अपने राज़ दूसरों के सामने उजागर कर देते हैं लेकिन ऐसा करने की भूल कभी नहीं करनी चाहिए अगर किसी मूर्ख आदमी की वजह से आपको अपमान सहना पड़े तो इस बारे में किसी से भी जिक्र नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। चाणक्य नीति कहती है कि अगर धन का आपको नुकसान हुआ है तो इस बात का भी जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए इसे हमेशा राज ही रखें।

Next Story