- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chanakya Niti: इन...
धर्म-अध्यात्म
Chanakya Niti: इन स्वभाव वाली महिलाओं को पसंद करते हैं पुरुष
Tara Tandi
12 May 2025 1:32 PM IST

x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियां बताई है जिसका पालन करने वाला मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करता है चाणक्य ने महिलाओं के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है जिनके होने पर पति उनके आगे पीछे घूमते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं खूबियों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
यहां पढ़ें आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति के अनुसार महिला को अपने पति के प्रति वफादार और ईमानदार होना चाहिए। उसका मजबूत नैतिक चरित्र परिवार की नींव को दृढ़ता प्रदान करता है इसका असर आने वाली संतानों पर भी पड़ता है। चाणक्य कहते हैं कि एक आदर्श महिला को बुद्धिमान और हाजिर जवाब होना चाहिए। विपत्तियों से घबराने के बजाय उसमें तुरंत उचित निर्णय लेने का साहस होना चाहिए।
ऐसी महिलाएं पति के जीवन को खुशियों से भर देती हैं। जिन महिलाओं के भीतर सदाचार और नैतिकता का गुण होता है। वे अपने परिवार को एक साथ जोड़े रखती हैं। चाणक्य अनुसार जो पत्नी अपने पति से प्यार और सम्मान के साथ बात करती है वह अपने पति को खुश और संतुष्ट रखती है ऐसी महिला अपने पति के साथ ही ससुराल के सब लोगों का सम्मान और स्नेह प्राप्त करती है।
चाणक्य कहते हैं कि पत्नी को घर चलाने में निपुण होना चाहिए। उसे अपने पति की हैसियत के हिसाब से घर का बजट बनाना चाहिए। साथ ही परिवार की आय बढ़ाने के लिए पति का सहयोग करना चाहिए। जिन महिलाओं में ये गुण होते हैं वे महिलाएं अपने पति का प्रेम और सम्मान हमेशा प्राप्त करती हैं।
TagsChanakya Nitiस्वभाव महिलाओंपसंद करते पुरुषnature of womenmen who likeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





