धर्म-अध्यात्म

Chanakya Niti: जानें आचार्य चाणक्य की ये बात,योजनाएं गुप्त क्यों रखनी चाहिए

Kajal Dubey
12 March 2022 10:52 AM GMT
Chanakya Niti: जानें आचार्य चाणक्य की ये बात,योजनाएं गुप्त क्यों रखनी चाहिए
x
आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में अनेक पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में अनेक पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। आचार्य चाणक्य अपने समय के कुशल अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। उनकी योजनाएं बहुत कम ही विफल होती थीं। वे हमेशा सतर्क रहते थे और अपनी योजनाओं को हमेशा गुप्त रखते थे। उनका कहना है कि, योजनाएं जितनी गुप्त रहेंगी, वे उतनी ही सफल होंगी और सफल होने पर उन योजनाओं का आनंद भी उतना ही अधिक मिलेगा। तो आइए जानते हैं योजनाओं के सफल होने के बारे में आचार्य चाणक्य के और क्या विचार हैं।

जीवन में आपने कितने लक्ष्य साधे हों, परन्तु प्रश्न ये है कि, आप विफल कितने में हुए हैं। विफल होने पर मन में यह विचार आता है कि, परिश्रम किया, दृढ़ निश्चय रखा तो फिर विफल क्यों हुआ। इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए आप अपने आप से पूछिए कि, जिस योजना को लक्ष्य साधकर आगे बढ़े थे, उसका भान किस-किस को था।


Next Story