- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- चाणक्य नीति: शादी के...
धर्म-अध्यात्म
चाणक्य नीति: शादी के लिए लड़की की सुंदरता नहीं ये 7 गुण है जरुरी
Teja
23 May 2022 9:14 AM GMT

x
आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य श्रेष्ठ रणनीतिकार, कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य श्रेष्ठ रणनीतिकार, कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। उन्होंने जीवन के तमाम पहलुओं का न सिर्फ गहनता से अध्ययन किया और लोगों को अपनी योग्यता और क्षमता से अवगत कराया। आज के समय में भी उनकी कही बातें सटीक बैठती हैं। महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने बालक चंद्रगुप्त मौर्य को समूचे भारतवर्ष का सम्राट बना डाला था। ऐसे में उनकी नीतियां न सिर्फ शासन के लिए बल्कि मनुष्य के जीवन में काफी मददगार साबित होती हैं।
कई परेशानियों का अंत हो जाता है। चाणक्य नीति में धर्म, धन, स्त्री, करियर, दोस्तों और शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया गया है। चाणक्य नीति से मनुष्य को इस बात की समझ मिलती है कि उसे किस परिस्थिति में कैसा आचरण करना चाहिए। ऐसे में चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवनसाथी चुनने को लेकर कई बातें बताई हैं।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर किसी को अच्छा जीवन साथी मिल जाय तो जीवन संवर जाता है। विवाह के लिए अच्छा, संस्कारी जीवनसाथी मिलना बहुत किस्मत की बात होती है। विशेष रूप से सर्वगुण सम्पन्न लड़की से विवाह होने से न सिर्फ लड़के की बल्कि पूरे परिवार की किस्मत बदल जाती है। चाणक्य नीति के मुताबिक किसी भी पुरुष को उसी लड़की से विवाह करना चाहिए, जिसमें कुछ विशेष गुण हों। सुंदरता के आधार पर लिया गया निर्णय जीवन भर पछतावे का कारण बन सकता है।
विवाह के संबंध में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमेशा श्रेष्ठ कुल की कन्या से ही विवाह करना चाहिए। भले ही वो ज्यादा खूबसूरत न हो। नीच कुल की सुंदर कन्या से श्रेष्ठ कुल की सौंदर्यहीन कन्या कहीं ज्यादा बेहतर होती है। आचार्य चाणक्य ने प्रथम अध्याय के चौदहवें श्लोक में लिखा है कि बुद्धिमान व्यक्ति को चाहिए कि वह श्रेष्ठ कुल में उत्पन्न हुई कुरूप अर्थात् सौंदर्यहीन कन्या से भी विवाह कर ले, परन्तु नीच कुल में उत्पन्न हुई सुंदर कन्या से विवाह न करें । वैसे विवाह अपने समान कुल में ही करना चाहिए।
वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्।
रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।
शादी के लिए लड़की चयन के वक्त इन सात बातों को रखें ध्यान...
1- सुंदरता नहीं गुण को दें महत्व
चाणक्य नीति के अनुसार स्त्री की सुंदरता के मोह में पड़कर यदि किसी विवाह का निर्णय लिया गया है तो यह व्यक्ति की बड़ी भूल साबित हो सकती है। विवाह के लिए बाहरी सुंदरता से ज्यादा आवश्यक उसके गुण होने चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्री के संस्कार और शिक्षा को ज्यादा महत्व देना चाहिए।
2- श्रेष्ठ कुल में करें विवाह
आचार्य चाणक्य का कहना है कि सदैव अपने कुल परिवार और रीति रिवाज के अनुसार विवाह करना चाहिए। हर कुल में एक नियम है कि वह अपने श्रेष्ठ कुल वाले के यहां विवाह करते हैं। इस प्रथा को कायम रखना हमारे वैवाहिक जीवन के लिए तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है। आचार्य चाणक्य तो यहां तक कहते हैं कि नीच कुल की सुंदर कन्या से सौंदर्यहीन कुल की कन्या उत्तम है।
3- संस्कारों पर जरूर दें ध्यान
विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्य के संबंध में आचार्य चाणक्य का स्पष्ट कहना है हमें शादी के लिए जीवनसाथी का चयन करते समय सूरत किस जगह संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि संस्कारवान जोड़ी का सम्मान हर जगह होता है। उनका जीवन सदैव सुखमय होता है। चाहे उसकी सूरत भले ही ज्यादा सुंदर न हो। साथ ही यह गुण दांपत्य जीवन को सुखमय बनाता है।
4- अच्छा हो बोलचाल का तरीका
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवनसाथी का चयन करते समय हमें यह निश्चित कर लेना चाहिए कि बोलचाल का तरीका अच्छा हो। इतना तो पता ही होना चाहिए कि हमें कहां और कितना बोलना है। सदैव मधुर वाणी बोलने वाला व्यक्ति सभी का दिल जीत लेता है।
5- धैर्यवान होना जरूरी
जीवन में कई ऐसे पड़ाव आते हैं जब व्यक्ति विचलित हो जाता है। उसे कुछ नहीं सुझता। इसीलिए लाइफ पार्टनर को चुनते समय एक दूसरे को जांच लेना चाहिए कि उसमें धैर्य कितना है। क्योंकि चाणक्य कहते हैं कि हर परिस्थिति का सामना करने के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है चाहे खुशी हो और चाहे परेशानी। दोनों में धैर्य की अत्यंत आवश्यकता है।

Teja
Next Story