- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chanakya Niti: कैसे बन...
धर्म-अध्यात्म
Chanakya Niti: कैसे बन जाते हैं मां बाप अपने ही बच्चों के दुश्मन? यहां जानें
Tara Tandi
14 March 2025 7:45 PM IST

x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियां बताई हैं जिनका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता और सुख को हासिल करता है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे माता पिता के बारे में बताया है जो अपनी ही संतान के दुश्मन बन जाते हैं तो आज हम आपको इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य की मानें तो हर माता पिता को अपनी संतान को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि बिना शिक्षा के संतान की सोचने समझने की क्षमता का विकास नहीं हो पाता है और वो अन्य लोगों की बराबरी नहीं कर पाता है। इसलिए संतान को शिक्षा देना बेहद ही जरूरी है। इसके अलावा माता पिता ही अपनी संतान को एक अच्छा व्यक्ति और देश का सभ्य नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
अपनी संतान में शुरू से ही ऐसी सोच डालना चाहिए कि वे बड़े होकर अपने कर्तव्यों को समझें और परिवार, समाज और देश के लिए ईमानदारी से काम करें। संतान को अच्छे कामों के लिए प्रोत्साहित करने का काम भी माता पिता का ही होता है जब भी आपकी संतान कोई अच्छा काम करें तो उसे शाबासी जरूर देनी चाहिए और उसका हौसला भी बढ़ाएं। जो माता पिता अपनी संतान को शिक्षा नहीं देते हैं वे उनके सबसे बड़े शत्रु होते हैं।
TagsChanakya Nitiमां बापबच्चों दुश्मनparentschildren are enemiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





