धर्म-अध्यात्म

Chanakya Niti: इन घरों में खुद चलकर आती हैं मां लक्ष्मी

Tara Tandi
14 Sep 2024 8:57 AM GMT
Chanakya Niti: इन घरों में खुद चलकर आती हैं मां लक्ष्मी
x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने अपने अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करता है चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनके पास स्वयं माता लक्ष्मी चलकर आती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय में चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
यहां पढ़ें आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में कहते हैं कि जिस घर में मूर्ख के बजाय गुणवान लोगों का आदर सम्मान किया जाता है वहां संपत्ति अपने आप बढ़ने लगती है। इसका सरल अर्थ है कि जिन घरों में हमेशा तनाव या झगड़े का माहौल बना रहता है जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों के कार्य प्रभावित होते हैं और तरक्की रूक जाती है। ऐसे घरों में कभी भी बरकत नहीं होती है वहां हमेशा ही आर्थिक समस्याएं बनी रहती है।
इसलिए घर में हमेशा ही सकारात्मक वातावरण बनाएं रखना चाहिए ऐसे परिवार में धन की लक्ष्मी स्वयं वास करती है। इसके अलावा जिन घरों में अन्न का सम्मान किया जाता है वहां मां लक्ष्मी हमेशा वास करती है और ऐसा परिवार सदा खुश रहता है। इसके अलावा जिन घरों में अन्न की बर्बादी की जाती है और कई दिनों का भोजन इकट्ठे करके रखा जाता है वहां लक्ष्मी के साथ साथ अन्नपूर्णा देवी का वास नहीं होता है और अन्न की कमी हमेशा बनी रहती है।
जिन घरों में हर बात को लेकर पति पत्नी में झगड़े होते रहते हैं वहां हमेशा ही नकारात्मकता बनी रहती है साथ ही दरिद्रता भी वास करती है चाणक्य नीति अनुसार जिस घर में शांति का वातावरण होता है वहां लक्ष्मी प्रवेश करती है और सुख समृद्धि सदा बनी रहती है।
Next Story