धर्म-अध्यात्म

Chanakya Niti : सुबह के समय न करें ये 5 काम, दुर्भाग्य का होगा आगमन

Tara Tandi
27 Feb 2025 5:20 PM IST
Chanakya Niti : सुबह के समय न करें ये 5 काम, दुर्भाग्य का होगा आगमन
x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है
जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे काम बताए हैं जिन्हें भूलकर भी सुबह के समय नहीं करना चाहिए वरना दुर्भाग्य बढ़ता है तो आज हम आपको इसी नीति के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
सुबह इन कामों की है मनाही—
सुबह उठते ही सबसे पहले आईना नहीं देखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करना अच्छा नहीं होता है। शास्त्र अनुसार हर इंसान को सबसे पहले भगवान का ध्यान करते हुए अपनी आंख खोलनी चाहिए और अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मकता आती है। सुबह उठते ही किसी दूसरे की शक्ल नहीं देखनी चाहिए।
ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है इससे अच्छा आप सुबह उठते हुए अपनी हथेलियों को देखें। ऐसा करना शुभ होता है। अधिकतर लोग सुबह उठते ही अखबार या न्यूज देखते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है और परेशानियां बढ़ती है।

सुबह उठते ही हिंसक पशु की तस्वीर देखने से बचना चाहिए। इससे वाद विवाद और क्लेश बढ़ता है साथ ही शुभ ग्रहों की स्थिति खराब होती है और दिमाग बेकार की बातों में उलझ जाता है। सुबह उठते ही भूलकर भी बेड टी नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से राहु केतु का प्रभाव बढ़ जाता है।
Next Story