धर्म-अध्यात्म

Chanakya Niti : इन 3 लोगों से हमेशा रहें दूर, न करें इनसे मित्रता

Shiddhant Shriwas
25 Sept 2021 7:43 AM IST
Chanakya Niti : इन 3 लोगों से हमेशा रहें दूर, न करें इनसे मित्रता
x
आचार्य चाणक्य भारत के महानतम व्यक्तियों में से एक थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आचार्य चाणक्य भारत के महानतम व्यक्तियों में से एक थे। चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी थे। उनकी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य मगध के सम्राट बन पाए थे। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कुछ लोगों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए। इन लोगों के साथ रहने से जीवन बर्बाद हो सकता है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य ने किन लोगों से मित्रता न करने की सलाह दी है...

गलत आदतों वाले लोगों से दूर रहें
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों के साथ रहने से जीवन बर्बाद हो सकता है। जीवन को सफल बनाने के लिए अच्छी संगत का होना बहुत जरूरी है।
लालची लोगों से रहें दूर
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को लालची लोगों से दूर रहना चाहिए। लालची व्यक्ति कभी भी आपका अपना नहीं हो सकता है। ऐसे व्यक्ति मतलबी होते हैं। ये लोग मतलब निकल जाने के बाद साथ छोड़ देते हैं।
बुरे वक्त पर जो साथ न दें
आचार्य चाणक्य के अनुसार सच्चा मित्र वही होता है जो बुरे वक्त में साथ देता है। ऐसे व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए जो बुरे वक्त में साथ न दें। आपके अच्छे वक्त में तो हर कोई आपका साथ देगा लेकिन बुरे वक्त में सच्चा मित्र ही आपका साथ देगा।
Next Story