धर्म-अध्यात्म

Chanakya Niti ऐसे लोगों से हमेशा रहें कोसो दूर , विवादों में रहेंगे घिरे

Tara Tandi
18 July 2024 2:20 PM GMT
Chanakya Niti  ऐसे लोगों से हमेशा रहें कोसो दूर , विवादों में रहेंगे घिरे
x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका पालन करने से लाभ मिलता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बनाई हैं जिनका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान को प्राप्त करता है चाणक्य ने अपनी नीतियों द्वारा कुछ ऐसे लोगों से दूरी बनाने की बात कहीं है जो अगर व्यक्ति के करीब रहें तो उनकी जिंदगी बर्बाद हो सकती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा
चाणक्य नीति बता रहे हैं।
चाणक्य नीति अनुसार क्रोधी व्यक्ति अपना आपा जल्द खो देता है और​ बिना सोचे समझे बोलता है या काम करता है ऐसे में कई बार झगड़े व तनाव का माहौल बना रहता है इसलिए इन लोगों से हमेशा ही दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके साथ ही लालची लोगों से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग हमेशा ही दूसरों का शोषण करने की कोशिश में रहते हैं
इन लोगों के साथ मित्रता और कारोबार करना भी बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। आलसी मनुष्य से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि ये लोग अपना काम समय पर नहीं करते हैं और दूसरों पर बोझ बन कर रह जाते हैं इनकी संगती आपको भी आलसी बना सकती है।
चाणक्य की मानें तो झूठ बोलने से वालों से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि इन पर विश्वास करना मुश्किल होता है ऐसे लोग आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं जो लोग नकारात्मक बातें सोचते और बोलते हैं इन लोगों के साथ ही रहना अच्छा नहीं होता है क्योंकि ये आपको भी नकारात्मक सोच वाला बना सकते हैं ईष्यालु लोगों से भी दूर रहना चाहिए। इसके अलावा आलोचना करने वाले और मूर्ख लोगों से भी दूरी बनाकर रखें।
Next Story