धर्म-अध्यात्म

Chaitra Purnima 2021 : चैत्र पूर्णिमा पर बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Kunti Dhruw
27 April 2021 11:01 AM GMT
Chaitra Purnima 2021 : चैत्र पूर्णिमा पर बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
x
इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: हिंदू वर्ष की पहली पूर्णिमा होने के कारण चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इसके साथ पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इस बार पूर्णिमा तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस शुभ दिन पर अमृत काल के साथ विजय मुहूर्त योग बन रहा है। वहीं स्वाती नक्षत्र पूरे दिन रहेगा और चंद्रमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की सीधी दृष्टि रहेगी। गुरु के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बना रहेगा। इन शुभ योग के बीच सिद्धि नामक योग बन रहा है। इन शुभ योग के बीच कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा और आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

मेष राशि: नई रणनीति पर काम करेंगे
चैत्र पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग का फायदा आपकी राशि को होगा। ग्रहों की इस स्थिति से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी और वृद्धि के लिए नए अवसर भी मिलेंगे। करियर का आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीति पर काम करेंगे और सफल भी होंगे। नई तकनीकी चीजों की वजह से छात्रों का फोकस पढ़ाई की तरफ अधिक रहेगा और सहपाठियों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। भाई-बहनों और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और मां लक्ष्मी की कृपा से आपके अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे।
कर्क राशि: पारिवारिक वातावरण बेहतर होगा
ग्रहों की स्थिति आपकी राशि के लिए लाभदायक रहने वाली है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली हर बाधा दूर होगी। लव लाइफ के साथ बेहतर समय बिता सकेंगे और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। शेयर बाजार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ होगा और पारिवारिक वातावरण बेहतर होगा। साथियों के साथ गलतफहमी दूर करने का मौका मिलेगा और चुनौतियों को पीछा छोड़कर आगे बढ़ेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी राय को अच्छे से सुना भी जाएगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और शत्रु भी आपकी प्रशंसा करने के लिए आगे आएंगे।
सिंह राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सिंह राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आर्थिक लेन-देन और कारोबार के विस्तार के लिए योजनाएं सफल होंगे और एक के बाद एक नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। परिवार में माता-पिता और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलने से अड़चनों का दूर करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ समाचार मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि: संपत्ति खरीदने के बन रहे हैं योग
ग्रह-नक्षत्रों के योग कन्या राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। धन अर्जित करने वाली योजनाओं में किसी परिचित के माध्यम से निवेश करेंगे। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलता रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और न्यायिक मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है। घर के वरिष्ठ लोगों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे और उनकी सेवा करने का अवसर भी मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि: स्वभाव में सुधार आएगा
ग्रहों का फायदा धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट फिर से शुरू करेंगे और इस बार खत्म भी कर देंगे, जिससे अधिकारियों की नजर में आपकी छवि सुधरेगी। परिवार में अतिथियों के आगमन से खुशियां आएंगी और काफी दिनों बाद किसी प्रियजन से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। आपके स्वभाव में सुधार आएगा और हर परिस्थिति में खुद को शांत रखते हुए कार्य करेंगे। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं।
मीन राशि: अचानक से हो सकती है धन प्राप्ति
चैत्र पूर्णिमा पर ग्रहों का फायदा मीन राशि को होगा। अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है और पैतृक संपत्ति से भी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी में अच्छे बदलाव की तलाश पूरी होगी। साथ ही आप किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षित होंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छा प्रदर्शन करने में मदद भी मिलेगी। परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वभाव में सुधार आने की वजह से मां लक्ष्मी की कृपा से सामाजिक दायरा बढ़ेगा।


Next Story