- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chaitra Navratri 9...
धर्म-अध्यात्म
Chaitra Navratri 9 दिनों तक मां दुर्गा को ये भोग लगाने से पूरी होगी हर मनोकामना
Tara Tandi
28 March 2025 6:44 PM IST

x
Chaitra Navratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है लेकिन चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि देवी साधना का महापर्व है। इस दौरान भक्त देवी मां के नौ अलग अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से माता रानी की कृपा बरसती है।
इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च से हो रहा है और समापन 6 अप्रैल को हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि में भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें तरह तरह के भोग अर्पित करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी कृपा बरसती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को कौन सा भोग प्रिय है तो आइए जानते हैं।
नवरात्रि में नौ दिन लगाएं इन चीजों का भोग—
नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप को समर्पित है इस दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बना भोग चढ़ाएं। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती हैं इसके अलावा घी से बना हलवा, रबड़ी और मावे के लड्डू भी आप देवी को अर्पित कर सकते हैं। नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। ऐसे में देवी को चीनी और पंचामृत का भोग जरूर अर्पित करें आप मिश्री का भोग भी लगा सकते हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग चढ़ाएं।
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा रूप की पूजा की जाती है ऐसे में देवी को मालपुए का भोग लगाएं। पांचवे दिन स्कंदमाता को केले का भोग अर्पित करें ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती है। छठे दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग चढ़ाना चाहिए। मां कालरात्रि को गुड़ का हलवा या मिठाई अर्पित करें। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं। इसके अलावा मां सिद्धिदात्री को चना, हलवा पूड़ी और खीर का भोग लगाना चाहिए।
TagsChaitra Navratri 9 दिनोंमां दुर्गा भोगपूरी हर मनोकामनाChaitra Navratri 9 daysMaa Durga Bhogevery wish is fulfilledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





