धर्म-अध्यात्म

चैत्र महीना इस महीने किन कार्यों को करने से मिलेगा लाभ

Tara Tandi
27 March 2024 12:10 PM GMT
चैत्र महीना इस महीने किन कार्यों को करने से मिलेगा लाभ
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को विशेष माना गया है लेकिन चैत्र का महीना खास होता है जिसका आरंभ 26 मार्च से हो चुका है और समापन 23 अप्रैल को हो जाएगा। इस महीने कई सारे पर्व त्योहार पड़ते हैं चैत्र मास में ही मां दुर्गा की साधना को समर्पित नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है यह पवित्र मास भी देवी दुर्गा की पूजा अर्चना को समर्पित होता है।
ज्योतिष अनुसार इस महीने को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि चैत्र मास में किन कार्यों को करना लाभकारी रहेगा, तो आइए जानते हैं।
चैत्र मास में जरूर करें ये काम—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास में नियमित रूप से भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए इस दौरान व्रत करना भी लाभकारी माना जाता है। चैत्र के महीने में सूर्य और मां दुर्गा की विशेष उपासना करना लाभकारी होता है ऐसा करने से पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। इस महीने नियम अनुसार पेड़ पौधों में जल अर्पित करना चाहिए साथ ही लाल फलों का दान करना चाहिए इसे शुभ माना जाता है चैत्र मास में एक वक्त भोजन करने े बीमारियों से बचे रहते हैं लेकिन चैत्र मास में गुड़ खाने की मनाही होती है।
इस महीने गर्म जल से भूलकर भी नहीं नहाना चाहिए बल्कि ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए। इसके अलावा चैत्र मास में भोजन में अनाज का उपयोग कम से कम करें लेकिन फलों का सेवन अधिक करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत अच्छी बनी रहती है साथ ही इस महीने दान पुण्य के कार्य भी करने चाहिए इससे माता लक्ष्मी और विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
Next Story