धर्म-अध्यात्म

इन मंदिरों में मनाएं इस बार की होली

Tara Tandi
20 March 2024 5:48 AM GMT
इन मंदिरों में मनाएं इस बार की होली
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन होली और दिवाली प्रमुख पर्वों की गिनती में शामिल है। जो कि साल में एक बार आता है अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह में होली का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व रंगों का पर्व होता है जिसे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
इस साल होली 25 मार्च दिन सोमवार को मनाई जाएगी इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि 24 मार्च को होगी। ऐसे में अगर आप इस साल की होली को हमेशा याद रखना चाहते हैं तो इस बार आप कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में होली का पर्व मना सकते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं मंदिरों के बारे में बता रहे हैं।
इन मंदिरों में मनाएं होली—
देश का प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में स्थित है इस मंदिर में रंगभरी एकादशी के दिन फूलों की होली खेली जाती है इस अवसर पर मंदिर परिसर में फूल बरसाए जाते हैं और भक्त भगवान बांके बिहारी के संग होली खेलकर यह पर्व मनाते हैं। आपको बता दें कि इस अवसर पर भगवान बांके बिहारी का विशेष श्रृंगार व पूजन किया जाता है।
होली के मौके पर आप प्रेम मंदिर में दर्शन को जा सकते हैं यहां पर भी होली का उत्सव देखने लायक होता है यह मंदिर वृंदावन में स्थित है। संगमरमर से बना मंदिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मंदिर में कृष्ण लीलाएं देखने को मिलती है। गुजरात के द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर स्थित है यहां पर भी आप होली का त्योहार मना सकते हैं माना जाता है कि यहां होली के पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है जहां भारी संख्या में लोग आते हैं और उत्सव में शामिल होते हैं।
Next Story