धर्म-अध्यात्म

क्या आंखे खोल सकती है आपके ये गहरे राज़, जानें कैसे?

Tara Tandi
20 Feb 2021 10:57 AM GMT
क्या आंखे खोल सकती है आपके ये गहरे राज़, जानें कैसे?
x
अक्सर कहा जाता है कि कभी-कभी व्यक्ति की जुबान से ज्यादा उसकी आंखें सब कह देती हैं।
जनता से रिश्ता बेवङेस्क | अक्सर कहा जाता है कि कभी-कभी व्यक्ति की जुबान से ज्यादा उसकी आंखें सब कह देती हैं। समुद्र शास्त्र भी यही कहता है कि, आंखें न केवल हमे राह दिखाती हैं बल्कि किसी के सामने भी हमारे जीवन की पोल खोल सकती हैं। जी हां, समुद्र शास्त्र में इसके बारे में वर्णन किया गया है। कहा जाता है आंखों को और इसकी पुतलियां देखकर पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कितना भरोसेमंद है। इसमें हर रंग की आंखों से जुड़ी खास बातें बताई गई हैं, आइए जानते हैं-

समुद्र शास्त्र के अनुसार काली आखों वाले लोग सबसे भरोसेमंद और जिम्मेदार होते हैं। ये लोग वचन और समय के भी पाबंद होते हैं। कहा जाता है काली आंखों वाले अच्छे प्रेमी पालक होते हैं। इन्हें महत्वपूर्ण पदों की गरिमा बढ़ाने का मौका मिलता है। योग्यता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.

जिन लोगों की आंखें भूरी होती हैं, वह बड़े उत्साही और सक्रियता बनाए रखने वाले होते हैं। मनोबल से लबरेज रहते हैं, सृजनात्मक कार्यों में इनका अधिक मन लगता है। हालांकि मौके पर अपनी बात कहने से ये लोग अक्सर चूक जाते हैं।

जिन जातकों की आंखें हरे रंग की होती हैं वह अपने जीवन में आकर्षण और अटेंशन करते हैं। ये लोग उत्सव आयोजन में आगे रहते हैं, सबके प्रिय पात्र होते हैं। इसके अलावा इनमें ईर्ष्या अधिक पाई जाती है।

धुंधली आंखों वाले लोग कभी भी विपरीत परिस्थितियों में अपना धैर्य नहीं खोते हैं। समस्या का तात्कालिक हल सबसे बेहतर निकालते हैं, साहसी होते हैं। परंतु ये लोग जल्दी ही नीरसता का शिकार हो जाते हैं।

जिनकी आंखें नीली होती हैं, उन्हें अधिकतर बड़प्पन और दिखावा पसंद होते हैं। व्यवाह में ये अधिक शांत और धैर्यवान होते हैं। अपनी सामाजिक मान मर्यादा और सेल्फ एस्टीम का भी ध्यान रखते हैं। दूसरों की मदद करने में ये हमेशा आगे रहते हैं।

इसके अलावा जिन लोगों की आंखें ग्रे रंग की आंखों की होती है वह लोग धुन के पक्के और कान के कच्चे होते हैं। हालांकि इनकी विश्लेषण क्षमता अच्छी होती है। इन्हें अच्छे प्रेमी माना जाता है।

Next Story