- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस राशि वाले को...

x
आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 और दिन शुक्रवार (Sukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ?
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 और दिन शुक्रवार (Sukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि
आज आपका अनावश्यक विवाद किसी से हो सकता है। इसके लिए सावधान रहें। आज आपका काम काफी तेजी से आगे बढ़ने वाला है। व्यापार कार्य में भी सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है। नई नौकरी की कामना रखने वाले लोगों के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला साबित होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि
आज उच्चाधिकारियों के आपको सहयोग मिलेगा। आज आप को बैंक से ऋण मिल सकता है जिससे नया मकान ले सकते हैं। आज आपको अपने परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होने वाला है। नई नौकरी आज आपको मिल सकती है। छात्रों को आज अपने परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि
आज आप कोई भी कार्य बड़ी एकाग्रता से करेंगे। आपके परिवार के लोगों के सहयोग के साथ व्यापार में प्रगति होगी। छात्रों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने वाला है। आपके संतान की उन्नति होगी। आज आपको अपने प्रेम की पूर्णता हो सकती है आपको आपका जीवन साथी मिल सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रग- आसमानी
कर्क राशि
आज आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे और परिवार में शांति का प्रेम का वातावरण रहेगा। व्यापार कार्य में आपका आर्थिक उन्नति होने वाली है। आपको आज किसी समाज सेवा के कार्य में समय देना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहने वाला है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिले जुले प्रभाव वाला रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ विशेष लोगों से मुलाकात हो सकती है। इसका लाभ भी भविष्य में आपको मिलने वाला है। बेरोजगार लोगों के लिए करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। सरकार से सहायता मिल सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि
आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है।आज आपके संतान की स्थिति भी मजबूत दिखाई दे रही है। आज आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन का आनंद भी ले सकते हैं। महिला वर्ग को दिखावे के चक्कर में नहीं आना चाहिए इससे आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज प्रेम जीवन में भी दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
तुला राशि
आज आपको सर्वाइकल की वजह से समस्या हो सकती है, गर्दन में दर्द हो आज आप कुछ व्यायाम करें। आपका अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी सेवा करने वाले लोगों के लिए कोई नया जिम्मेदारी मिल सकती है। बच्चों का आज आप से लगाव बढ़ेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक राशि
आज दोपहर के बाद ग्रह स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आज अपनी संतान के विवाह की तैयारियां शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्रोतों से आपको धन प्राप्त होता रहेगा। आज स्वजनों के साथ शाम के समय आनंद का समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- जामुनी
धनु राशि
आज आपके अंदर से उत्साह रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को बड़ी प्रसन्नता पूर्वक संपन्न करने वाले हैं। आपका लाइफ पार्टनर भी आप से प्रेम और समर्पण वाला व्यवहार करेगा किन्तु स्वास्थ्य में आज पीठ दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। विज्ञान छात्रों के लिए दिन बहुत सुखद रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-पीला
मकर राशि
आज आप करियर में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। आपका बड़े भाई के साथ आज बहुत अच्छा तालमेल रहने वाला है। परिवार के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। विदेश से जाकर पढ़ने वाले छात्रों के लिए आज वीजा प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी बनी रहेगी। संतान का सुख भी अच्छा है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि
नौकरी पेशा वर्ग में अपने-अपने कार्यों के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार के साथ धर्म का काम कर सकते है। घर धार्मिक वातावरण बना रहेगा कोई पूजा पाठ भी कर सकते हैं। भाई बहन भी आपको आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपने पड़ोसी से विवाद करने से बचना चाहिए।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- भूरा
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्य के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। धन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। किंतु सिरदर्द रह सकता है। कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। घर में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों में अच्छा सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

Teja
Next Story