धर्म-अध्यात्म

सूर्यदेव की कृपा से दूर होंगे इन राशियों के दुख-दर्द

Tara Tandi
6 April 2022 6:56 AM GMT
सूर्यदेव की कृपा से दूर होंगे इन राशियों के दुख-दर्द
x

सूर्यदेव की कृपा से दूर होंगे इन राशियों के दुख-दर्द 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। कुछ राशि वालों के लिए ग्रह गोचर शुभ साबित होता है, जबकि कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। अप्रैल में ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करने जा रहे हैं। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का कई राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस दौरान सूर्य की स्थिति से इन राशियों के दुख-दर्द दूर होंगे।

1. मिथुन राशि- आपकी राशि के 11वें भाव में सूर्य गोचर करेंगे। जिसे इनकम व लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापारियों के अचानक धन लाभ हो सकता है। इस समय आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी। आपकी राशि के स्वामी बुधदेव हैं। बुध और सूर्य के बीच मित्रता का भाव होने से आपके लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा।
2. कर्क- आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य गोचर करेंगे। जिसे कर्म व करियर भाव कहा जाता है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। सूर्य के प्रभाव से आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। वाहन व प्रॉपर्टी सुख भी प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। सूर्य व चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए आपके लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा।
3.मीन- मीन राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। जिसे धन व वाणी का स्थान कहा जाता है। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।


Next Story