धर्म-अध्यात्म

मंगलदेव की कृपा से 26 जनवरी तक इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम

Bhumika Sahu
19 Jan 2022 4:23 AM GMT
मंगलदेव की कृपा से 26 जनवरी तक इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम
x
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव मनुष्य जीवन पर पड़ता है। साहस व पराक्रम के कारक मंगल ने देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में 16 जनवरी को प्रवेश कर लिया है, वह 26 जनवरी तक इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, भाई, साहस, पराक्रम व शौर्य का कारक माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव मनुष्य जीवन पर पड़ता है। साहस व पराक्रम के कारक मंगल ने देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में 16 जनवरी को प्रवेश कर लिया है, वह 26 जनवरी तक इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, भाई, साहस, पराक्रम व शौर्य का कारक माना जाता है।

मंगल मेष व वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं। यह मकर राशि में उच्च व कर्क राशि में नीच के होते हैं। यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी हैं। मंगल राशि परिवर्तन का इन 4 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-
मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। धनु राशि में मंगल गोचर से आपको हर क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में पदोन्नति मिल सकती है। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।
मिथुन- 2022 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। 26 जनवरी तक आपको करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। कामकाज की स्थिति बेहतर होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।


Bhumika Sahu

Bhumika Sahu

    Next Story