धर्म-अध्यात्म

6 सितंबर तक इन राशि वालों को देंगे शुभ परिणाम

Tara Tandi
16 Aug 2021 9:32 AM GMT
6 सितंबर तक इन राशि वालों को देंगे शुभ परिणाम
x
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला बताया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला बताया गया है। शुक्र ग्रह धन, वैवाहिक जीवन, प्यार, सौंदर्य, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना गया है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रहों की लिस्ट में शामिल किया गया है। कहते हैं कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति उच्च और शुभ की होती है, उन्हें पैसों का अभाव नहीं होता है।

शुक्र राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालते हैं। शुक्र गोचर 11 अगस्त को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर कर लिया है। इश दौरान शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। कन्या राशि में शुक्र 6 सितंबर तक रहेंगे, जिसके बाद वह तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।

इन दो राशियों के स्वामी ग्रह-

शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह बताया गया है। कन्या राशि शुक्र की उच्च राशि में नहीं गिनी जाती है। ऐसे में शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर कमजोर माना जा रहा है। जानिए किन राशि वालों को शुक्रदेव देंगे शुभ परिणाम-

1. वृषभ- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में हो रहा है। शुक्र गोचर के प्रभाव आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

2. मिथुन- शुक्र गोचर के दौरान आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके करियर के लिहाज से शुभ है। शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव में होने से व्यापार में भी लाभ के योग बनेंगे।

3. सिंह- सिंह राशि वालों को गोचर काल में संपत्ति लाभ हो सकता है। निवेश के लिए इच्छुक लोगों के लिए समय शुभ है।

4. तुला- तुला राशि वालों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको गोचर काल में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

5. कुंभ- कुंभ राशि वालों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों में सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Next Story