धर्म-अध्यात्म

6 मार्च तक बुधदेव की कृपा से इन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल

Bhumika Sahu
12 Jan 2022 6:13 AM GMT
6 मार्च तक बुधदेव की कृपा से इन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में बुध की स्थिति उच्च की होती है, उन्हें व्यापार में आशातीत सफलता प्राप्त होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में बुध की स्थिति उच्च की होती है, उन्हें व्यापार में आशातीत सफलता प्राप्त होती है। उनकी वाणी मधुर और व्यक्तित्व आकर्षित करने वाला होता है। बुध 2022 में 6 मार्च तक कुछ राशि वालों के लिए शुभ योग बना रहे हैं। बुध 29 दिसंबर 2021 से 6 मार्च 2022 तक मकर राशि पर संचार कर रहे हैं। बुध राशि परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ रहा शुभ प्रभाव-

मेष- बुध गोचर आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। बुध आपकी कुंडली के तीसरे और छठे भाव का स्वामी होकर दशम भाव में संचार कर रहा है। 6 मार्च तक आपको मेहनत का पूर्ण फल मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
मिथुन- बुध गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन कर सकेंगे। आपकी कमाई अच्छी रहने वाली है। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इसलिए बुधदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है।
सिंह- 6 मार्च तक सिंह राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। करियर में लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी रहेगा।
मीन- मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। गुरु और बुध के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में मीन राशि वालों को 6 मार्च तक कार्यों में सफलता हासिल होगी। संपत्ति में निवेश करने से लाभ मिलेगा। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है और बड़ी डील हाथ लग सकती है।


Next Story