धर्म-अध्यात्म

31 जनवरी तक इन 4 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी

Bhumika Sahu
10 Jan 2022 8:25 AM IST
31 जनवरी तक इन 4 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी
x
साल 2022 के पहले माह जनवरी को एक सप्ताह बीच चुका है। इस महीने कई तीज-त्योहार आएंगे। इसके साथ ही ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जनवरी महीने में कुछ राशियों को लाभ होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल 2022 के पहले माह जनवरी को एक सप्ताह बीच चुका है। इस महीने कई तीज-त्योहार आएंगे। इसके साथ ही ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जनवरी महीने में कुछ राशियों को लाभ होगा। इस महीने बुध और सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं मंगल और शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए ग्रहों की चाल से किन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार-

मेष- मेष राशि वालों को जनवरी में नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। यह महीना आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने में मदद करेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इस माह कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।
वृषभ- इस दौरान खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को जनवरी माह में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह महीना लाभकारी साबित होगा। विवाहित व प्रेमी जातकों के लिए यह महीना अच्छे परिणाम देगा।
मीन- मीन राशि वालों को 31 जनवरी तक मनवांछित फल मिलेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन का विचार कर रहे हैं तो यह समय उत्तम है। विवाहित जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


Next Story