धर्म-अध्यात्म

गुरु कृपा से दिसंबर तक ये राशि वाले रहेंगे दुख- दर्द से दूर.....शिक्षा के क्षेत्र में करेंगे तरक्की

Bhumika Sahu
12 March 2022 5:07 AM GMT
गुरु कृपा से दिसंबर तक ये राशि वाले रहेंगे दुख- दर्द से दूर.....शिक्षा के क्षेत्र में करेंगे तरक्की
x
देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार दिसंबर 2022 तक का समय कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों पर देवगुरु की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं दिसंबर 2022 तक किन राशियों पर रहेगी गुरु कृपा...

मेष राशि-
इस दौरान गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता हासिल होगी।
पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
धन- लाभ होगा।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि-
कार्यक्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
आमदनी में इजाफा होगा।
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
धनु राशि-
इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।
गोचर काल में समस्याओं का समाधान मिलेगा।
सेहत संबंधी समस्या कम होगी और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
मीन राशि-
इस दौरान आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं।
जमीन में निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है।
धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।
पार्टनर की सलाह से धन लाभ हो सकता है।
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।


Next Story