धर्म-अध्यात्म

गुरु कृपा से दिसंबर 2022 तक का समय इन राशियों के लिए है वरदान

Rani Sahu
21 April 2022 5:26 PM GMT
गुरु कृपा से दिसंबर 2022 तक का समय इन राशियों के लिए है वरदान
x
देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु 12 अप्रैल को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार दिसंबर 2022 तक का समय कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं दिसंबर 2022 तक का समय किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा-

मिथुन राशि-
संपत्ति से आय में वृद्धि होगी।
माता से धन की प्राप्ती हो सकती है।
कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
आय में वृद्धि होगी।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा।
आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख में वृद्धि संभव है।
Next Story