धर्म-अध्यात्म

12 दिसंबर तक इन राशियों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ...

Bhumika Sahu
7 Dec 2021 7:05 AM GMT
12 दिसंबर तक इन राशियों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ...
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल कुछ राशियों पर कुछ और कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल कुछ राशियों पर कुछ और कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है। 8 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 10 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन करने से 12 दिसंबर तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं 12 दिसंबर तक किन राशियों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ...

कन्या राशि-

कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
भाइयों का सहयोग मिलेगा लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी।
घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
माता का सानिंध्य मिलेगा।
वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि-
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
लाभ में वृद्धि की संभावना है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
धनु राशि-
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, अध्ययन में रूचि रहेगी।
नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
धन- लाभ होने की संभावना है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
मीन राशि-
परिवार का सहयोग मिलेगा।
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है।
वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं।
मीन राशि के जातकों के लिए 12 दिसंबर तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है।


Next Story