धर्म-अध्यात्म

7 अगस्त तक इन 4 राशि वालों को लाभ ही लाभ, इन राशि वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान

Subhi
2 Aug 2022 4:26 AM GMT
7 अगस्त तक इन 4 राशि वालों को लाभ ही लाभ, इन राशि वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान
x
अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है। अगस्त मास के पहले सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने से 1-7 अगस्त तक कुछ राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी, जबकि कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जानें इस सप्ताह का राशिफल

अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है। अगस्त मास के पहले सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने से 1-7 अगस्त तक कुछ राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी, जबकि कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जानें इस सप्ताह का राशिफल-

मेष- इस सप्ताह आपके योजना के मुताबिक काम बनेंगे। आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। करियर के लिहाज से समय अच्छा है।

वृषभ- वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। हालांकि आने वाली चुनौतियों के लिए आपको तैयार रहना होगा।

1 अगस्त से इन राशि वालों की सूर्य के समान चमकेगी किस्मत, बुधदेव की कृपा से मिलेगी अपार सफलता

मिथुन- इस सप्ताह आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। तनाव से बचें और अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कर्क- कर्क राशि वालों को इस सप्ताह कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिसका आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस सप्ताह धैर्य रखने की जरूरत है। वाणी पर संयम बरतें। अन्यथा विवाद की स्थिति आ सकती है। निवेश करने से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें।

कन्या- कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर तनाव महसूस हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला- तुला राशि वालों को इस सप्ताह करियर में तरक्की मिलने के प्रबल योग बनेंगे। आय में वृद्धि संभव है। इस सप्ताह जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, वरना लव लाइफ में मुश्किलें आ सकती हैं।

17 अगस्त को सूर्य का स्वराशि में प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन 4 राशियों की रहेगी मौज

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। इस दौरान किसी भी निवेश में सावधानी बरतें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

धनु- धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपको रिश्तों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है। इस सप्ताह बेवजह खर्चों से परेशान रहेंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक बजट बनाकर चलना होगा, वरना कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों की जिंदगी में पुराना प्यार टकरा सकता है। किसी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक उन्नति हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं।

मीन- मीन राशि वालों का इस सप्ताह आध्यात्म की ओर मन लगेगा। कार्यस्थल पर आप समय पर काम पूरा करेंगे। जिससे आपको मनमुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।


Next Story