धर्म-अध्यात्म

22 अगस्त तक इन 5 राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ का भी बनेगा योग

Tara Tandi
27 July 2021 9:54 AM GMT
22 अगस्त तक इन 5 राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ का भी बनेगा योग
x
सावन मास लग चुका है। यह 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त को समाप्त होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सावन मास लग चुका है। यह 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त को समाप्त होगा। भगवान शिव को प्रिय सावन मास में कई राशि वालों पर उनकी कृपा दृष्टि रहेगी। सावन मास में शिव पूजन का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि सच्चे मन से अराधना करने वालों पर भोलेनाथ अपनी कृपा बरसाते हैं। जानिए सावन मास में शिव शंभू किन राशि वालों पर रखेंगे अपनी कृपा दृष्टि-

1. मिथुन- सावन का महीना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान भाग्योदय हो सकता है। मिथुन राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

2. कर्क- कर्क राशि वालों पर सावन मास में भोलेनाथ की कृपा दृष्टि रह सकती है। इस दौरान परिवार में धार्मिक माहौल रह सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

3. तुला- तुला राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा दृष्टि रहेगी। लंबे समय से रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम बन सकता है। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे।

4. कुंभ- कुंभ राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यह महीना किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए शुभ है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Next Story