धर्म-अध्यात्म

17 अगस्त तक इन तीन राशियों को होगा भाग्योदय, सूर्यदेव की कृपा से होगी धनवर्षा

Subhi
7 Aug 2022 3:57 AM GMT
17 अगस्त तक इन तीन राशियों को होगा भाग्योदय, सूर्यदेव की कृपा से होगी धनवर्षा
x
वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, इस समय सूर्यदेव कर्क राशि में विराजमान है। वहीं 17 अगस्त सुबह 7 बजकर 37 मिनट में कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पूरे एक माह 17 सितंबर तक रहेंगे।

वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, इस समय सूर्यदेव कर्क राशि में विराजमान है। वहीं 17 अगस्त सुबह 7 बजकर 37 मिनट में कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पूरे एक माह 17 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में काफी प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन राशियों के जीवन में अपार खुशियों के साथ धन संपदा आएगा। जानिए सूर्य के कर्क राशि में रहने तक किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा असर।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य पिता, पूर्वज, राज्य सम्मान, नेत्र और राजनीति आदि का कारक है। सूर्य के मजबूत होने पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान मिलता है। इसके साथ ही सूर्य के शुभ प्रभाव से विभिन्न कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होती है।

वृषभ राशि

इस राशि में सूर्य का गोचर तीसरे स्थान पर हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का पूरा एक माह शुभ जाने वाला है। व्यापार में कई गुना मुनाफा मिलेगा। इसके साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे। आत्म विश्वास बढ़ेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि

इस राशि में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य इस राशि के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य मे सुधार होगा। आर्थिक रूप से भी सिंह राशि का सूर्य काफी लाभ देगा।

कन्या राशि

इस राशि में सूर्य एकादश यानी ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यस्थल में काम की प्रशंसा के साथ पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार में लाभ मिलेगा। अगर किसी बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस दौरान करना अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।


Next Story