धर्म-अध्यात्म

10 अगस्त तक इन 4 राशि वालों का होगा सब मंगल ही मंगल, 27 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

Subhi
17 Jun 2022 4:11 AM GMT
10 अगस्त तक इन 4 राशि वालों का होगा सब मंगल ही मंगल, 27 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन
x
मंगल ग्रह को साहस व पराक्रम का कारक माना गया है। मंगलदेव अपनी स्वराशि मेष में 27 जून को प्रवेश करेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ेगा।

मंगल ग्रह को साहस व पराक्रम का कारक माना गया है। मंगलदेव अपनी स्वराशि मेष में 27 जून को प्रवेश करेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों को मंगल राशि परिवर्तन का जबरदस्त फायदा होगा। 10 अगस्त तक मंगल देव इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल ग्रह मेष व वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। जानें मंगल राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए साबित होगा लाभकारी-

मेष- मेष राशि वालों के लिए मंगल ग्रह लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको करियर व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप के काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है। मंगल गोचर आपको नौकरी में पदोन्नति दिला सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यशैली में सुधार हो सकता है। पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा।

मिथुन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी में आपको लाभ मिलने के आसार हैं। आय के नए रास्ते बनेंगे। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार होगा।

सिंह- सिंह राशि वालों को नौकरी व व्यापार दोनों में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के लिहाज से समय अनुकूल है। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। धन आगमन के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और आपकी छवि में सुधार होगा।

23 अक्टूबर तक इन 6 राशि के जातक रहें संभलकर, शनिदेव का रहेगा गहरा प्रभाव

तुला- तुला राशि वालों को नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। करियर के लिहाज से यह समय अच्छा है। साझेदारी के काम में धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।


Next Story