धर्म-अध्यात्म

जन्माष्टमी पर करें इन चीजों की खरीदारी, देवकीनंदन की होगी कृपा

Tara Tandi
5 Sept 2023 5:11 PM IST
जन्माष्टमी पर करें इन चीजों की खरीदारी, देवकीनंदन की होगी कृपा
x
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं जिसे जन्माष्टमी के नाम से भी जाना जाता हैं इस दिन भक्त भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं इस बार यह पर्व 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा।
पंचांग के अनुसार यह त्योहार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता हैं इस दिन पूजा पाठ के साथ ही अगर कुछ खास चीजों की खरीदारी कर उन्हें कर लगाया जाए तो बाल गोपाल अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि बनाए रखते हैं तो आइए जानते हैं।
जन्माष्टमी पर घर लाएं ये चीजें—
जन्माष्टमी के शुभ दिन पर भगवान कृष्ण की प्रिय बांसुरी को अगर खरीदकर घर लाया जाए तो इससे आर्थिक परेशानियों का निवारण हो जाता हैं आप चाहे तो लकड़ी या भी चांदी की दोटी सी बांसुरी को घर लाकर पूजन के समय भगवान कृष्ण को अर्पित करें फिर इसके बाद इसे धन रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से लाभ मिलता हैं। कान्हा को मोरपंख बेहद प्रिय हैं और इसे सकारात्मकता का स्तोत्र माना जाता हैं ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन मोरपंख को घर लाते हैं तो इससे गृहक्लेश और कालसर्पदोष दूर हो जाता हैं साथ ही वास्तुदोष से भी मुक्ति मिलती हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन माखन खरीदकर भगवान कृष्ण को भोग में अर्पित करें ऐसा करने से प्रभु अतिशीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और सभी परेशानियों को हल कर देते हैं। इसके अलावा आप इस दिन गाय और बछड़े की प्रतिमा भी खरीदकर घर के मंदिर में स्थापित कर सकते हैं ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती हैं और संतान सुख भी मिलता हैं।
Next Story