धर्म-अध्यात्म

धनतेरस पर करें इन चीजों खरीदारी, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

jantaserishta.com
3 Nov 2023 2:22 PM IST
धनतेरस पर करें इन चीजों खरीदारी, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
x

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दिवाली बेहद खास मानी जाती है जो कि पूरे पांच दिनों तक चलती है इसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विधिवत पूजा की जाती है मान्यता है कि ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इसके अलावा धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए भी खास माना गया है इस दिन लोग सोना चांदी, वाहन, बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं मान्यता है कि धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करने से तेरह गुना वृद्धि होती है लेकिन अगर आप महंगाई के कारण सोना चांदी या फिर अन्य महंगी चीजें खरीद कर घर नहीं ला सकते हैं तो ऐसे में आप धनतेरस के दिन कुछ ऐसी चीजों को खरीद सकते हैं जो माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है और इन्हें घर लाने से माता लक्ष्मी का भी वास होने लगता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी—

शास्त्र अनुसार माता लक्ष्मी का संबंध झाड़ू से होता है ऐसे में धनतेरस के दिन अगर आप सोना चांदी नहीं खरीद सकते हैं तो ऐसे में आप झाड़ू खरीदकर घर जरूर लगाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती है इसके अलावा देवी मां लक्ष्मी को गोमती चक्र बेहद प्रिय है आप धनतेरस के दिन गोमती चक्र को घर लाएं और माता की पूजा के समय इसे पूजन स्थल पर रख दें इसके बाद पूजा समाप्त होते ही इसे धन रखने वाली जगह पर रख दें।

ऐसा करने से धन वृद्धि होने लगती है। धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है ऐसे में आप साबुत धनिया को घर लाकर माता को अर्पित करें इसके बाद इसे घर के बगीचे में बो दें। ऐसा करने से साल भर घर में खुशियां आती है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story