- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 45 दिनों तक शमी के...

x
धर्म : ज्योतिष शास्त्र व वास्तु के अनुसार शमी के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ होता है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है या फिर ढैय्या का समय काल चल रहा है तो उन्हें अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे जातकों पर शनि के प्रकोप में राहत मिलती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में कुछ पेड़ों और पौधों को देवताओं से जोड़ा गया है। इनकी पूजा करने से बड़ी सरलता से ग्रह-दोषों से मुक्ति मिल सकती है। जैसे तुलसी के पूजन से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही बुध के दोषों से मुक्ति मिलती है। वहीं बृहस्पति के दोष दूर करने के लिए या उन्हें प्रसन्न करने के लिए केले की पूजा की जाती है। पीपल के पेड़ की पूजा से भी ग्रह-बाधा शांत होती है। इसी तरह अगर किसी का शनि पीड़ित है तो उसे घर पर शमी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा घर में शमी का पौधा लगाने के अनगिनत फायदे हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या
Next Story