धर्म-अध्यात्म

बुधदेव की होगी असीम कृपा, 6 मार्च तक इन राशि वालों की हो सकती है पदोन्नति

Bhumika Sahu
21 Jan 2022 7:18 AM GMT
बुधदेव की होगी असीम कृपा, 6 मार्च तक इन राशि वालों की हो सकती है पदोन्नति
x
किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए ग्रह गोचर लाभकारी व कुछ राशि वालों के लिए राशि परिवर्तन मुश्किलों भरा होता है। बुद्धि व व्यापार के कारक बुध ग्रह 29 दिसंबर 2021 को राशि परिवर्तन कर चुके हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए ग्रह गोचर लाभकारी व कुछ राशि वालों के लिए राशि परिवर्तन मुश्किलों भरा होता है। बुद्धि व व्यापार के कारक बुध ग्रह 29 दिसंबर 2021 को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। वर्तमान में बुध मकर राशि में संचार कर रहे हैं। बुध किसी भी राशि में आमतौर पर 21 दिन संचार करते हैं। लेकिन इस बार यह 68 दिन तक संचार करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह की इस घटना को विशेष संयोग माना जा रहा है। बुध मकर राशि में 6 मार्च तक विराजमान रहेंगे।

मेष- बुध आपकी राशि के तीसरे व छठे भाव के स्वामी होकर दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। दशम भाव कर्म का भाव है। इसलिए आपको इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा। बुध देव की कृपा से नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है।
वृषभ- गोचर काल में आपके करियर को मजबूती मिलेगी। नौकरी में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। आय में वृद्धि होने की उम्मीद है। व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा। शेयर या सट्टा बाजार में धन निवेश के लिए यह समय उत्तम है। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। शुक्र और बुध के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन- बुध का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार को गति मिलने की उम्मीद है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।


Next Story