धर्म-अध्यात्म

Budh Vakri parivartn 2020 : इस तारीख को बुध तुला राशि में कर रहे हैं वक्री, इन राशि वालों के लिए शुभ फल

Tara Tandi
7 Oct 2020 1:26 PM GMT
Budh Vakri parivartn 2020 : इस तारीख को बुध तुला राशि में कर रहे हैं वक्री, इन राशि वालों के लिए शुभ फल
x
अक्टूबर के महीन में चार ऐसे ग्रह हैं जो एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। 4 अक्टूबर को पहले ही मंगल का राशि परिवर्तन हो चुका है। अब बुध 14 अक्टूबर को तुला राशि में ही वक्री रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अक्टूबर के महीन में चार ऐसे ग्रह हैं जो एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। 4 अक्टूबर को पहले ही मंगल का राशि परिवर्तन हो चुका है। अब बुध 14 अक्टूबर को तुला राशि में ही वक्री रहे हैं। एक महीने वक्री होने के बाद 3 नवंबर में ये मार्गी होंगे। ऐसे में कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला समय होगा। इससे पहले बुध ने कन्या राशि से तुला राशि में 22 सितंबर को प्रवेश किया था, अब ये इसी राशि में ही वक्री होंगे।

किसी भी राशि में ग्रह का वक्री होने अच्छा नहीं माना जाता, हालांकि कुंडली में स्थिति के अनुसार यह लाभप्रद भी होता है। वक्री होने का मतलब है कि अब बुध तुला राशि में उल्टी चाल चलेंगे। बुध के खराब परिणामों में फैसला लेने की क्षमता न होना, सिर दर्द, त्वचा आदि के रोग हो सकते हैं। अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अच्छा है तो आपको वाणी, शिक्षा, शिक्षण, गणित, तर्क में लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि बुध के वक्री होने से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेंगे:

1.बुध के वक्री होने से मेष राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलाना होगा। आपको थोड़ा विवादों झगड़ों से बचना है। इसके अलावा कोई भी मांगलिक कार्य बुध के मार्गी होने के बाद ही करें।

2.वृषभ राशि वालों को जिससे रिश्ते खराब हुए थे, उन्हें सुधारने चाहिए, पैसों को लेने देने के मामले में थोड़ा सावधानी बरतें।

3.मिथुन राशि वालों के लिए यह परिवर्तन थोड़ा अच्छा समझा जा सकता है। अपने भविष्य के लिए प्लानिंग करें।

इन तीन राशियों पर शनि देव की रहती है अच्छी दृष्टि, इन पर हमेशा बरसाते हैं कृपा

4.कर्क राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नौकरी में अपने अधीनिस्थों से तालमेल बनाकर रहें।

5.सिंह राशि वालों को पहले से ज्यादा परिश्रम करना होगा, यात्रा से भी लाभ हो सकता है।

6.कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक फैसलों में यह स्थिति अच्छी है।

7.तुला राशि वालेे किसी बात की टेंशन न लें, आपको आपकी मेहनत से सफलता मिलेगी।

8.वृश्चिक राशि वालों के लिए समय थोड़ा कठिन है, आपके सभी काम बड़ी देखभाल कर कर ने हैं।

9.बुध के वक्री होने से आपको नौकरी व्यापार में लाभ होगा।

10. मकर राशि वालों के बुध का वक्री होना अच्छा है, सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

11.कुंभ राशि वालों को भी उन्नति और सफलता के योग बन रहे हैं, मेहनत से कार्य करें उचित परिणाम मिलेगा।

12. मीन राशि: धन के मामले में थोड़ा ध्यान रखें, बिना सोचे समझे लेन देन आपके लिए अच्छा नहीं है।

Next Story