धर्म-अध्यात्म

बुद्ध का राशि परिवर्तन ला रहा है इन राशियों के लिए धन लाभ

Subhi
13 Jun 2022 3:15 AM GMT
बुद्ध का राशि परिवर्तन ला रहा है इन राशियों के लिए धन लाभ
x
भारतीय ज्योतिष में बुद्ध ग्रह को बुद्धि, वाणी और आत्मविश्वास का ग्रह माना जाता है। बुद्घ ग्रह के प्रभाव से ही व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा, लाभ और मान सम्मान प्राप्त करता है।

भारतीय ज्योतिष में बुद्ध ग्रह को बुद्धि, वाणी और आत्मविश्वास का ग्रह माना जाता है। बुद्घ ग्रह के प्रभाव से ही व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा, लाभ और मान सम्मान प्राप्त करता है। अपनी खगोलीय गति के अनुरूप बुद्ध ग्रह 02 नवंबर को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार बुद्घ ग्रह 02 नवंबर को कन्या राशि से निकल कर, तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 21 नवंबर तक इस राशि में ही रहेगें, इसके बाद बुध ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। बुध ग्रह के इस राशि परिवर्तन का का अन्य राशियों और उनके जातकों पर प्रभाव पड़ता है ।आइए जानते हैं बुध ग्रह के राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए ला रहा है शुभ समाचार...

1-मेष राशि- बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार ले कर आ रहा है। ये राशि परिवर्तन के कारण मेष राशि के जातकों के लिये कारोबार और धन निवेश की दृष्टि से लाभ के संयोग बन रहे है। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी और विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की भी संभावना है। परिवार के सदस्यों की भी तरक्की होगी।
2- कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन नये अवसर ले कर आ रहा है। व्यापार और कारोबार के क्षेत्र में नयी योजनाओं में लाभ मिलेगा। बुद्धि की कुशलता में वृद्धि होगी जो कि छात्रों को शिक्षा और कारोबार के क्षेत्र में सफलता की संभावना है। समाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
3- कन्या राशि – बुध ग्रह राशि परिवर्तन करके कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। ये राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को नौकरी में उन्नति के अवसर बना रहा है। आय में वृद्धि होने की संभावना है और समाजिक प्रतिष्ठा तथा सम्मान में भी वृद्धि होगी।
4- मकर राशि- बुध राशि परिवर्तन मकर राशि के दशम भाव से ग्याहरवें भाव में होगा। मकर राशि के दशम भाव में बुध ग्रह करियर और नौकरी के क्षेत्र में उन्नति की संभावना है। परिवार के लोगों का भी सहयोग मिलेगा। धन लाभ की भी संभावना है।

Next Story