धर्म-अध्यात्म

टूटी हुई रेखा तो बिखर सकते हैं प्रेम संबंध

Shiddhant Shriwas
23 July 2021 5:36 AM GMT
टूटी हुई रेखा तो बिखर सकते हैं प्रेम संबंध
x
हस्तरेखा विज्ञान में हृदय रेखा को महत्वपूर्ण माना गया है। यह रेखा दिल से जुड़ी भावनाओं को अच्छे से बताती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हस्तरेखा विज्ञान में हृदय रेखा को महत्वपूर्ण माना गया है। यह रेखा दिल से जुड़ी भावनाओं को अच्छे से बताती है। व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा संतान के जन्म की भविष्यवाणी भी करती है। हथेली में हृदय रेखा या तर्जनी उंगली अथवा मध्यमा उंगली से शुरू होकर बुध पर्वत के नीचे तक जाती है। हृदय रेखा व्यक्ति के स्वभाव को बताती है। यदि व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा एक किनारे से शुरू होकर दूसरे किनारे तक जाए तो ऐसा व्यक्ति आज में जीवने वाला होता है। ये लोग भविष्य को लेकर ना तो चिंतित होते हैं और ना ही परेशान। हालांकि स्वभाव से ऐसे व्यक्ति भावुक और ईष्र्यालु प्रवृत्ति के होते हैं।

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि हृदय रेखा लाल होने के साथ-साथ अधिक गहरी हो तो ऐसे व्यक्ति स्वभाव में तेज प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग आसानी से बुरी आदत का शिकार हो जाते हैं। यदि व्यक्ति के हाथ में दो हृदय रेखा हों और उनमें किसी तरह का दोष ना तो ऐसे लोग सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। यदि हृदय रेखा बीच में टूटी हुई तो तो यह प्रेम संबंधों में बिखराव का इशारा करती है। यदि हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा दोनों छोर से शुरू होकर दूसरे छोर तक पहुंचे तो ऐसे लोग किसी की पहवाह नहीं करते। हृदय रेखा का पतला और हल्का होना व्यक्ति के स्वभाव को रुखा बनाता है। हृदय रेखा गुरु पर्वत से शुरू हो तो ऐसे लोग दृढ़ निश्चयी और आदर्शवादी होते हैं।

हस्तरेखा विज्ञान में हृदय रेखा को महत्वपूर्ण माना गया है। यह रेखा दिल से जुड़ी भावनाओं को अच्छे से बताती है।

Next Story