- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- रक्षाबंधन पर इन चीजों...
धर्म-अध्यात्म
रक्षाबंधन पर इन चीजों को घर लाने से होगी लक्ष्मी कृपा
Tara Tandi
26 Aug 2023 10:36 AM GMT

x
सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन रक्षाबंधन का त्योहार बेहद ही खास होता हैं जो कि हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता हैं। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी मंगल कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं तो वही भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन लेता हैं।
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 20 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है इस दिन पूजा पाठ का भी महत्व होता हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अगर रक्षाबंधन के पावन दिन पर घर लाया जाए तो माता लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती हैं जिससे धन दौलत की कमी नहीं होती हैं तो आइए जानते हैं।
रक्षाबंधन पर घर लाए ये चीजें—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन का दिन बेहद ही खास होता हैं ऐसे में इस पावन दिन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रिय दक्षिणवर्ती शंख को अगर घर लाकर इसकी विशेष पूजा की जाए तो उत्तम फलों की प्राप्ति होती हैं और चारों ओर सकारात्मकता का माहौल बना रहता हैं।
इसके अलावा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आप घर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा ला कर पूजन स्थल पर स्थापित कर सकते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती हैं और भाई बहन के रिश्तों में कोई तनाव नहीं होता हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर आप घर में श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर को भी लाकर स्थापित कर सकते हैं ऐसा करने से सदा ही भगवान कृष्ण का आशीर्वाद परिवार पर बना रहता हैं और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
Next Story